ऐसे बूढ़े पेड़ जिनकी छाँव के नीचे छोटे पौधे उगते हैं

ज़िंदगी में जब चारों तरफ़ अंधेरा ही अंधेरा होता है, उस वक़्त झुरियों वाले हाथ प्यार और उम्मीद कि टॉर्च लिए खड़े होते हैं हर्षित सिंह मेरा जन्म 2001 में हुआ है। पुराना ज़माना, रहन सहन क्या होता था वो मैंने देखा तो नहीं था मगर हाँ मैंने जिया ज़रूर है। हमारी पीढ़ी टेक्नोलॉजी से इतना जुड़ चुकी है की अब उसको ख़ुद के लिए भी वक़्त नहीं मिलता, अक्सर आपने देखा होगा एक छोटा बच्चा आपसे ज़्यादा आपके मोबाइल के बारे में जानता होगा और दिन भर उसी में लगा रहता होगा, अब दोस्त कम बनते है, पढ़ाई भी ऑनलाइन हो जाती है, इत्यादि। ये कैसी भागती दौड़ती ज़िंदगी है? मगर ऐसी ज़िंदगी में भी आपको धीमी गति वाली ज़िंदगी जीना सिखाते है आपके दादा दादी। असल परवरिश परिवार में असल परवरिश की एक अहम भूमिका वो निभाते है। जो आप उनसे सीख सकते है वो दुनियाँ में कहीं और नहीं सीख सकते। मैं बचपन से अपने घर से दूर रहा हूँ मगर फिर भी अगर घर में मैंने सबसे ज़्यादा किसी के साथ वक़्त बिताया है तो वो मेरे दादा दादी ही हैं। स्कूल में किताबी दुनियाँ देखी, पर उनके साथ असल दुनियाँ। स्कूल में फ़ार्मूले और पहाड़े याद किए, तो घर में उनके साथ ज़िंदगी को जीने के तजुर्बे। अपने मम्मी पापा से ज़्यादा मैं उनसे जुड़ा था, मुझे इस बात पर गर्व है। एक समान और कहीं ना कहीं हम सभी के दादा दादी एक जैसे होते है। एक जैसा प्यार और बातें करते हैं। नानी की बातें उनकी कहानियाँ ना जाने कैसे एक सी ही जान पड़ती हैं। मैंने अपनी नानी और दादी दोनों से अध्यात्म को सीखा, आडंबर ढोंग और असल में पूजा पाठ क्या है वो सीखा। बचपन से ही मैं आध्यात्मिक कहानियाँ सुनता आया हूँ। बड़े बड़े संत फ़क़ीरों को पढ़ना अब शुरू किया है, पर मेरी दादी नानी सब पहले ही सुना चुके हैं। सारी सुविधाओं के बाद भी कम में गुज़ारा करना क्या होता है, आत्मनिर्भर होना कितना ज़रूरी है, प्रकृति से प्रेम, जानवरों की सेवा, प्यार को खुल कर दिखाना, सकारात्मकता से जुड़े रहना, हमें वो ही सिखाते हैं। शायद माँ बाप ये सीख बाद में देते हैं। मैंने उन से अपनत्व सीखा और ये भी सीखा की कोई अगर आपको समय ना भी दे पा रहा हो फिर भी उनसे उतना ही प्यार करना मुमकिन है। बिना शर्त प्रेम (unconditional love) यही तो है। बहुत कुछ सीखा उनसे अगर आपने कभी मुझे स्टेज पर सुना हो तो आप मेरी कहानियों में मेरे दादा दादी नाना नानी का ज़िक्र ज़रूर पाओगे क्यूकी मैंने उनसे सब कुछ सीखा है। ख़ुद को प्यार करना भी उन्हीं से सीखा है। आज की पीढ़ी को इसी परवरिश की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। जितना मुमकिन है अपने दादा दादी, नाना नानी के साथ वक़्त बिताओ। वो जो परवरिश देंगे यक़ीन मानिए आज उसी की सीबीएसई को ज़्यादा ज़रूरत है। उन्होंने वक़्त नहीं ज़माने को बदलते हुए देखा है। एक जगह पर बैठे हुए प्रकृति को बदलते हुए देखा है। जब वो नहीं रह जाएँगे आपको बहुत याद आयेंगे। सब कुछ होगा पर वो नहीं होंगे। इसी लिये उनकी कहानियों क़िस्सों को अपने साथ बांध लीजिए क्योंकि वो हमेशा साथ होंगें जब आप दुखी होंगे। अपनी परवरिश की मुस्कान वो ना हो कर भी आपको दे जाएँगे। अब जब भी कोई बुरा कर्म करता हूँ तो मेरे दादा दादी कि तस्वीर मेरी आँखों के सामने आ जाती है और मैं रुक जाता हूँ। जब कोई अच्छा कर्म करता हूँ तब भी मेरे दादा दादी की तस्वीर आँखों के सामने आ जाती है और मैं मुस्कान के साथ वो कर देता हूँ।
Mindful eating for children

Rashmi Bhatia Let us agree we are all leading hectic lives and it isn’t easy to make sure children are eating healthy. Distractions have shifted attention away from the actual act of eating towards televisions, computers, smartphones, IPads, social media, Instagram, etc. Eating has become a mindless act, often done quickly. Packaged food, processed food, […]
Sunday parenting

Learning the new ropes of parenting when your child is in hostel Anshu Arora I am in a long-distance relationship. With my daughter. The biggest need of any relationship is continuous connection. When a teenage child moves away to a boarding school, where parent connection time is one hour every Sunday, surely the continuous connection […]
Parenting through the four Purusharthas

Shital Ravi The concept of Purushartha, a word made by joining two words ‘purusha and artha’, delineates the ‘intrinsic purpose or goals of an individual or self’. Let us not confuse ‘purusha’ used here as ‘man’ as we commonly use in our Indian languages. Purusha here denotes the self, and is gender neutral in this […]
Interacting with people

Chandrashekhar Ojha Since my job, which I enjoyed for almost four decades, required me to meet people from many professional and social backgrounds, I have been fortunate to visit many homes across the country. These visits have exposed me to an interesting range of parents and parenting styles. In some homes you would be made […]
Significance of maternal mental health

The journey of becoming MAMMHA (My attention on maternal mental health actions) Ritika Sharma “The canvas of comprehension is painted with the brushstrokes of personal experience.” I found myself navigating the intricate steps of a social worker and a new mother simultaneously. Sometimes when you experience something so closely, you can comprehend the intricacies minutely. […]
Sensitivity, an emotion most needed

What does it mean to go through a life-changing surgery for breast cancer? What does it take away and what does it leave behind? Seema Kumar Several months ago I read an article that talked about actress Chhavi Mittal calling out the insensitivity of people regarding breast cancer and also talked about people discussing her […]
Between nature and nurture

A father and daughter on the journey from sporting promise to achievement Sharad Kohli A life in the Army helped prepare Colonel Narinder Dagar in bringing up his hearing-impaired daughter Diksha, now a regular name on golf leaderboards in Europe and Asia. But putting one’s heart and mind into raising a budding athlete is a […]
Five lessons from five cities around the world

A journey to embracing myself for who I am Sukriti Taneja Between fairness creams and how to get toned in seven days YouTube tutorials, we all have seen the sheer innocence of our childhood fade away. Growing up, the notion that “everyone is fundamentally flawed” is somehow imbibed within us. Maybe that’s why we are […]
Dropping the inhibitions on the silver screen

Cinema reflects society and it is interesting to note the change in both Arnab Banerjee My earliest memory of developing shortsightedness – though I didn’t know what it was called then – is when I was in Class 8, and started finding it difficult to see the blackboard in my class well. My discomfort must […]